News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक: गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत बीडीओ ने लगाई चौपाल, सुनीं जनसमस्याएं

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 6, 2024  |  6:22 PM

272 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत बीडीओ ने लगाई चौपाल, सुनीं जनसमस्याएं WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा गौनरिया में स्थित परिषदीय विद्यालय में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।इस चौपाल में ग्रामीणों की समस्यायों को गंभीरता से सुना गया। और उसका अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया।

आपके लिए और..- हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से...

बीडीओ मोतीचक रामानंद वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, पेंशन, राशन, पोषाहार व अन्य सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत के लोगो को किसी भी प्रकार का कोई काम हो वे लोग बेहिचक हमशें कहे। निश्चित रूप से चाहे वह काम किसी भी विभाग के हो उस कार्य को तत्काल करवाने का कार्य किया जाएगा। गांव के लोगों को छोटी छोटी समस्यायों का गांव में ही चौपाल के द्वारा समाधान हो।सरकार की मंशा है कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच कर उन्हें लाभान्वित करें। इस चौपाल में शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु विभाग आदि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने अपने विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में चौपाल में जानकारी दी।

इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार, प्रभारी एड़ियों पंचायत राजकुमार, प्रधान राजकुमार सिंह, सचिव शबाना खातून सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उषा काल में सूर्य अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का पावन व्रत
उषा काल में सूर्य अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का पावन व्रत

बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…

हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लेखपाल घायल
हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लेखपाल घायल

हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…

व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking