News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: छात्रों को खिलायी गयी फाइलेरिया की दवा

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 6, 2024  |  6:21 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: छात्रों को खिलायी गयी फाइलेरिया की दवा WhatsApp

तुर्कपट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा घोरठ शंकरपुर में संचालित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुदही से सम्बद्ध आशा कार्यकत्रियों सुनीता शर्मा व अनीता गुप्ता ने अध्ययनरत दो सौ छानबे छात्रों को फाइलेरिया बीमारी व कृमिनाशक की दवा खिलाया।फाइलेरिया(हाथीपाँव)रोग के सम्बन्ध में आशा सुनीता शर्मा ने छात्रों को बताया कि यह एक प्रकार की ऐसी खतरनाक बीमारी है जिसके प्रकोप से मरीज आजीवन परेशान रहता है इसलिये सरकार जनसहयोग के माध्यम से इस रोग से मुक्ति के लिये मुफ्त में दवा खिलाकर इसे जड़ से समाप्त करना चाहती है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बचाव ही इस रोग का सबसे सरल उपाय है का स्मरण कराते हुए उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दिया और सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग करने पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजयकृष्ण सिंह,राजेन्द्र वर्मा,चन्द्रशेखर प्रसाद,सिराजुद्दीन अंसारी,विनोद कुमार पाण्डेय,सुनील कुमार गुप्ता,बृजेश पटेल,ओमप्रकाश शर्मा,शिवनाथ पासवान,नगीना यादव,सरोज देवीव देवन्ती देवी आदि उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking