News Addaa WhatsApp Group

मृतक नीरज के घर पहुंचे विधायक विवेकानंद पाण्डेय, परिजनों के पोंछे आंसू, दिलाया मदद का भरोसा

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 28, 2024  |  7:22 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मृतक नीरज के घर पहुंचे विधायक विवेकानंद पाण्डेय, परिजनों के पोंछे आंसू, दिलाया मदद का भरोसा
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पनियहवा तिराहे पर अनियंत्रित बालू लदी ट्राली से दबकर हुई थी किशोर मजदूर की मौत, दो अन्य हुए थे घायल

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा तिराहे पर गुरुवार की देर रात बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली से छितौनी नगर पंचायत के पथलेश्वरनाथ वार्ड निवासी किशोर मजदूर नीरज निषाद 17 वर्ष की पहिए के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी। शनिवार को खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय मृतक परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया एवं गरीब परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

शनिवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद के साथ मृतक मजदूर किशोर नीरज निषाद के घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने मृतक की रोती बिलखती मां के आंसू पोंछे। उन्होंने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बताते चलें कि पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर आस पास के ग्रामीण आक्रोशित होकर पनियहवा तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया था और मृतक आश्रितों की मदद और दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया था। विधायक श्री पाण्डेय ने मृतक के परिवार से किसी एक को नगर पंचायत में नौकरी और आवास दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने सरकार से अनुमन्य सहायता राशि दिलाए जाने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने भी परिवार को हर संभव मदद का दिलासा दिलाया। इस दौरान अजय साहनी, राकेश निषाद सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking