News Addaa WhatsApp Group Join करें

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 26, 2026  |  5:45 PM

571 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पटहेरवा में दर्ज पाक्सो एक्ट के गंभीर मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय सक्रिय भूमिका और सख्त नेतृत्व एक बार फिर चर्चा में रहा।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 154/2026 में वांछित अभियुक्त रितेश प्रसाद पुत्र सुभाष प्रसाद निवासी पटहेरवा हतवा टोला थाना पटहेरवा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी पर धारा 65(1), 352, 351(3) बीएनएस तथा 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। आखिरकार मंगलवार को पुलिस टीम ने उसे पटहेरिया चौराहे के पास से दबोच लिया।

थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय,उपनिरीक्षक राम प्रवेश सिंह
उपनिरीक्षक अनुराग यादव,कांस्टेबल अजय यादव,कांस्टेबल जगजीवन जायसवाल की भूमिका सराहनीय रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking