News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 26, 2026  |  4:10 PM

482 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना सेवरही क्षेत्र के कस्बा सेवरही में पुलिस चौकी प्रभारी अनिल शर्मा की अगुवाई में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
बैठक के दौरान चौकी प्रभारी अनिल शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहना जरूरी है।
चौकी प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि सभी समुदायों के बीच आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करना भी है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि बकरीद का त्योहार शासन की गाइडलाइन और पारंपरिक भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

इस दौरान चौकी प्रभारी अनिल शर्मा की कार्यशैली और सक्रियता की स्थानीय लोगों ने सराहना भी की। लोगों का कहना था कि त्योहारों से पहले लगातार संवाद और बैठकें होने से आमजन में विश्वास बढ़ता है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होती है।
पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस बैठक को क्षेत्र में सौहार्द कायम रखने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking