मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शासन द्वारा नामित सभासद गण राणा प्रताप राव, रामधनी चौरसिया,अजय कन्नौजिया को उपजिलाधिकारी हाटा योगेश्वर सिंह द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड ने मनोनीत सभासदों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा नगर के विकास कार्य के लिए आप लोगो को जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है। आशा है कि आप सभी नगर के विकास कार्य को आगे बढ़ाने में कार्य करेंगे।उन्होंने सभी को जनहित में कार्य करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में योगदान देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह ने नव निर्वाचित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। चेयरमैन नवरंग सिंह ने मनोनीत सभासदों को बधाई देने और उनके द्वारा नगर के विकास में सहयोग करने का आग्रह किया साथ ही आये हुए अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता एसडीएम हाटा योगेश्वर सिंह व संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद ने किया।
ईओ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह, कुंवर आकाश सिंह,प्रिंस जायसवाल,प्रिंस मद्धेशिया, हेमंत सिंह, दिनेश राव,महेंद्र यादव, रामाशंकर चौरसिया, मानवेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता,बृजेश उपाध्याय,बंसत साहनी,ज्ञानचंद कुंवर,मनीष सिंह, गिरजेश सिंह,संजय सिंह,लिपिक हरे राम शर्मा, बिरेंद्र पांडेय, ,अनिल मिश्रा,अशोक सिंह, घनश्याम सागर, संजय मिश्रा, आशुतोष कुमार तिवारी ,विजय सिंह,अनिल शर्मा,अन्य मौजूद रहे।
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…
कुशीनगर। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में किसान चौक के पास दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग…