कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान “अपराध और अवैध शराब कारोबार पर प्रहार” को और तेज करते हुए तरयासुजान पुलिस ने रविवार को बड़ा एक्शन लिया। थाना प्रभारी धनबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाव से नदी पार कर बिहार सीमा के करीब बसे कठिन और दुर्गम क्षेत्र में लगभग चार घंटे तक सघन सर्च अभियान चलाया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब तस्करों द्वारा नदी के रास्ते की जा रही तस्करी की कमर तोड़ना था। जंगलनुमा इलाके, झाड़ियों और संभावित ठिकानों में पुलिस ने लगातार सर्च किया। स्थानीय लोगों के अनुसार शराब माफिया अक्सर नदी को पार कर बिहार से अवैध शराब की तस्करी करने का प्रयास करते रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया।पुलिस छापेमारी के दौरान भले ही किसी प्रकार की अवैध शराब की बरामदगी नहीं हो सकी, लेकिन अभियान ने अवैध कारोबार में लिप्त गिरोहों की नींदें उड़ा दी हैं। इलाके में पुलिस की सक्रियता और अचानक दबिश ने शराब तस्करों की नब्ज हिला दी है।
थाना प्रभारी धनबीर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “नदी के रास्ते हो रही अवैध शराब की तस्करी को जड़ से समाप्त करना हमारा लक्ष्य है। ऐसे तत्व किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे।”
इधर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने तरयासुजान पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध कारोबार और तस्करी को समाप्त करने के लिए लगातार विशेष अभियान जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि “अवैध शराब का कारोबार करने वालों के लिए अब कुशीनगर में कोई जगह नहीं है।” सर्च ऑपरेशन के बाद सीमाई गांवों में चर्चा तेज है, वहीं माफिया जगत में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऐसे और भी चेकिंग व सर्च अभियान चलाए जाएंगे, चाहे इसके लिए नदी, खेत, जंगल या सीमा क्षेत्र — कहीं भी जाना पड़े।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…