News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: लगभग 10 रिहायसी घर गृहस्ती के सामान सहित जल कर खाक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2024  |  7:43 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: लगभग 10 रिहायसी घर गृहस्ती के सामान सहित जल कर खाक

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा व पिपरा जवाहिर गांव में घूरे की चिंगारी से लगी आग में लगभग 10 रिहायसी घर घर गृहस्ती के सामान सहित जल कर खाक हो गए। उक्त आगजनी में एक भैंस जल कर मर गई तथा एक पड़िया गम्भीर रूप से झुलस गई।ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। शनिवार दोपहर सुरु हुई तेज पछुआ हवा के बीच लीलाधर छपरा गांव में सिंहासन के घूरे से उठी आग ने सिंहासन सहित तिलक, जितेंद्र,मन्नू,गुदरी,अर्जुन,काशी,बनारसी,मोहन आदि के घरों को अपने आगोश में लेते हुए उनके घर गृहस्ती के सामान को जला कर खाक कर दिया।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

उक्त आगजनी में जलने से काशी की एक भैंस जलकर मर गई तथा मन्नू की एक पड़िया भी गम्भीर रूप से झुलस गई।इसी तरह पिपरा जवाहिर गांव में मंसूर द्वारा अपने पशुओं को मच्छर से बचने के लिए शुक्रवार रात में किये गए आलव को शनिवार सुबह बुझाने के पश्चात भी उसमें बचे चिंगारी से लगी तजमुल व रमाकांत के घर जल कर खाक हो गए।उक्त गांव के ग्रामीणों की माने तो उनका कहना है कि गांव में लगी आगजनी की सूचना लगातार फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड के जिम्मेदार उनकी नही सुने।इससे उनमें काफी आक्रोश है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking