News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: बाइक चोरी की घटना में शामिल वांछित गांजा के साथ गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2023  |  7:44 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: बाइक चोरी की घटना में शामिल वांछित गांजा के साथ गिरफ्तार

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया से बिगत डेढ़ माह पूर्व हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना में शामिल एक चोर को 600 ग्राम गांजा कीमत लगभग(12000)के साथ गिरफ्तार करते हुए अग्रीम कार्रवाई में जुटी हुई है। अभियुक्त गोलू यादव निवासी नरकहवा थाना हनुमानगंज अपने दो अन्य साथियों के साथ बिगत डेढ़ माह पूर्व नौरंगिया से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

उक्त घटना में पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश में लगातार प्रयासरत थी।इसी बीच कुछ दिन पूर्व हनुमानगंज पुलिस उक्त अभियुक्त के दो साथियों को गिरफ्तार कर चुकी थी लेकिन वह फरार चल रहा था।इसी कड़ी में सोमवार को थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उक्त अभियुक्त अबैध गांजे के साथ थानाक्षेत्र से होकर गन्तव्य को जाने के फिराक में है।

तत्काल हरकत में आये थानाध्यक्ष अपने सहयोगी हमराही उ.नि.रामनरेश यादव,सिपाही आशुतोष कुमार व राजन चौहान के साथ मुखबिर के बतायेनुसार उक्त आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटे हुए है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking