नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर।विशुनपुरा विकास खण्ड क्षेत्र के साँवरी तेतरी देवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर साइकिलिंग,दौड़ ऊची कूद,लम्बी कूद आदि खेलों का आयोजन कर प्रतिभाग बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
उक्त खेल प्रतियोगिता में साइकिलिंग में बृजेश कुशवाहा को प्रथम व अजय चौहान को द्वितीय स्थान मिला। म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में खुशी यादव ने प्रथम व द्वितीय रीपा चौहान को स्थान मिला।दौड़ प्रतियोगिता में आकाश कुशवाहा प्रथम व राहुल को द्वितीय स्थान मिला विद्यालय के संचालक अशोक कुशवाहा ने कहा की खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है विद्यालय के प्रधानाचार्या पूनम कुशवाहा ने कहा कि न चिंता होती है न ओझल मन होता है सबसे सुंदर सबसे अनमोल बचपन होता है और बच्चे ही देश के भविष्य होते हैं।कार्यक्रम में अमरजीत कुशवाहा,राकेश चौधरी राजकुमार,अरविंद कुशवाहा,रीना,सरोज,मंजू आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…