News Addaa WhatsApp Group Join करें

Nebua Naurangia News/नेबुआ नौरंगिया: दो बाइको की टक्कर में तीन घायल, पीआरबी पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Sanjay Pandey

Reported By:

May 7, 2022  |  4:07 PM

720 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nebua Naurangia News/नेबुआ नौरंगिया: दो बाइको की टक्कर में तीन घायल, पीआरबी पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल WhatsApp
Responsive image
  • दो बाइको की आपसी टक्कर में तीन घायल
  • नेबुआ कोटवां मार्ग पर हुआ सड़क दुर्घटना

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवां बाजार में शुक्रवार की देर शाम दो बाइको की आपस में टक्कर होने से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने सभी घायलों को कोटवा पीएचसी पर भर्ती करा परिजनों को सूचित किया। दुर्घटना में एक व्यक्ति के पैर टूटने व दूसरे के पैर में गम्भीर चोट को देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

नौरंगिया- कोटवां मार्ग पर शुक्रवार की सांय दो मोटरसाइकिल में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। बाइक पर सवार तीन लोग गम्भीर रुप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे। किसी राहगीर ने पीआरबी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिना देरी किये पहुंचे पीआरबी 2520 के कमाण्डर बाबूलाल चौहान, सब कमाण्डर अमित मोदनवाल चालक परितोष तिवारी ने अपने सरकारी वाहन पर लादकर तीनों घायलों को कोटवां सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में लक्ष्मी प्रसाद उम्र 45 वर्ष निवासी कोठीभार जनपद महराजगंज का पैर फैक्चर हो गया है जबकि राजदेव यादव 44 वर्ष निवासी सोहर थाना कोठीभार जनपद महराजगंज को भी काफी चोंटे आई हैं जबकि दूसरा बाइक सवार सोनू हरिजन उम्र 22 वर्ष निवासी सुखपुरा थाना कोतवाली पड़रौना के मुंंह आदि पर काफी चोटे आयी हैं। पीआरबी टीम ने घायलों के स्वजनों को भी सूचना देकर बुलवा दिया है। गम्भीर रुप से घायल दो लोगों को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीआरबी टीम की इस कार्यवाही की सभी प्रशंसा कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking