कुशीनगर। विशनपुरा विकास खंड के अन्तर्गत भीषण गर्मी में जहां पोखरा, ताल सूख रहे हैं, वहीं बलकुड़िया गांव के उसरा टोला में सड़क पर जलभराव बना हुआ है। इससे छुटकारा पाने के लिए गांव के लोगों ने पप्पू पांडेय की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र जलनिकासी व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।प्रदर्शन कर रहे भागीरथी यादव, अशोक, लियाकत, कुंवरचंद, अमित, चंद्रिका, बेचू, सुरेश, अवसान, सद्दाम, ब्रह्मदेव आदि का कहना था कि उसरा टोला में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। नालियों की सफाई न होने से ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर फैलता है। करीब 50 मीटर की लंबाई में सड़क पर पानी भरा रहता है। इससे गांव के लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ती है। बाइक व साइकिल सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। छोटे स्कूली वाहन अक्सर पानी भरे गड्ढों में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार समाधान कराने की मांग की गई, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है।पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मजदूर किसान समिति का धरना मजदूर किसान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कप्तानगंज तहसील परिसर में चार घंटे तक धरना दिया। तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी की ओर से ज्ञापन लेने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित करने की घोषणा की।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश प्रजापति ने कहा कि कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में आवास व शौचालय से वंचित लोगों का सर्वे कराकर तत्काल सुविधा दिलवाई जाए। कैंप लगाकर विधवा, वृद्धा व दिव्यांगों का पेंशन स्वीकृत किया जाए। हर गांव में स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए धन मुहैया कराई जाए। पिता की पैतृक संपत्ति में पुत्र-बहू का अधिकार बराबर दिया जाए और तकनीकी शिक्षा लागू की जाए। अध्यक्षता जीतेंद्र प्रजाति ने की व संचालन रामप्यारे शर्मा ने किया। राजहंस गौतम, गुलाबी प्रजापति, रिकी गौतम, प्रीति सिंह, गिरिजा देवी, वंदना देवी, सरिता, कुंती, ऊषा, सीमा, कुसुमलता, पिकी देवी आदि मौजूद रहे।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…