News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: थाना परिसर में आरोपी युवक ने खाया जहर, जिला अस्पताल रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 11, 2024  |  6:25 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: थाना परिसर में आरोपी युवक ने खाया जहर, जिला अस्पताल रेफर
  • युवक पर दर्ज है लड़की भगाने का मुकदमा
  • अपहृता को पुलिस ने किया बरामद, मेडिकल के लिए भेजा था
  • मंगलवार को आरोपी युवक थाने में खाया जहरीला पदार्थ

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में थाना गेट के अंदर लड़की भगाने में आरोपी प्रेमी युवक ने जहर खा लिया, आनन फानन में नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने उसे कोटवा सीएचसी में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां इलाज जारी है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शुक्ल भुजौली निवासी लड़की को भगाने वाला आरोपी युवक बृजेश पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर दिया था, जिसमें पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अपहृता को बरामद कर मेडिकल आदि कार्रवाई में जुटी हुई थी, मंगलवार को एक घटनाक्रम के बीच आरोपी युवक थाना नेबुआ नौरंगिया में पहुंचा और जहर खा लिया। हालत बिगड़ता देख आनन फानन में पुलिस ने उसे कोटवा सीएचसी में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, वहीं मामले को उच्चाधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है, फिलहाल आरोपी युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध लड़की की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है, अपहृता को बरामद कर मेडिकल आदि की कार्रवाई प्रचलित थी। इसी बीच थाने पहुंच आरोपी युवक जहर खा लिया है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking