News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: कार ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की हुई मौत…इकलौते बेटे की मौत से पसरा मातम

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 13, 2024  |  8:29 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: कार ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की हुई मौत…इकलौते बेटे की मौत से पसरा मातम

खड्डा/कुशीनगर। पनियहवा-पड़रौना एनएच मार्ग पर शुक्रवार की अलसुबह पिपरा बाजार के किसान इंटर कालेज के समीप टहलने निकले दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, हादसे में एक 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा 18 वर्षीय युवक जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। लोगों ने वाहन को घेर लिया जिसके बाद मौका पाकर कार चालक फरार होने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव एवं वाहन को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

शुक्रवार सुबह पिपरा बाजार निवासी दिनेश शर्मा का इकलौता लड़का हरिओम 12 वर्ष अपने चाचा के लड़के सुमित शर्मा 18 वर्ष के साथ हाईवे किनारे टहल रहा था। इसी दौरान पिपरा की तरफ से पडरौना की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों चचेरे भाइयों को रौंद दिया। मौके पर लोगों ने वाहन को घेर लिया। इसी बीच चालक फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची नेबुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चालक के ऊपर मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। तीन बहनों के बाद इकलौते बेटे की मौत से परिवार में सबका रो- रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर शव को पीएम में भेज दिया गया है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking