News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2023  |  8:02 PM

532 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Advertisement


नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया बिकास खण्ड क्षेत्र के सिरसिया वीरभान गांव में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुई।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

1100 कन्याओं द्वारा सर पर कलश लेकर पैदल यात्रा बहुत ही आकर्षित कर रहा था।पैदल यात्रा यज्ञ स्थल से पनियहवा तक पहुंच नारायणी में जल भरकर पुनः वापस यज्ञ स्थल पर पहुँच कलश स्थापना के साथ ही यज्ञ का शुभारंभ किया गया।यज्ञ के आचार्य मधुरेस उपाध्याय ने बताया कि 11 विद्वानों द्वारा नौ दिनों तक श्री शतचंडी का पाठ किया जाएगा।कलश यात्रा के दौरान भक्ति गानों और जय घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा था।आचार्य मधुरेस उपाध्याय ने बताया कि नौ दिनों तक बनारस से पधारी राम कथा वाचक मीना शास्त्री द्वारा राम कथा का रस पान कराया जाएगा और रात्री में रामलीला का मंचन किया जाएगा।कलश यात्रा में कलवारी पट्टी,सिरसिया कला, नौरंगिया,नौका टोला के भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking