News Addaa WhatsApp Group

Nebua Naurangiya News/नेबुआ नौरंगिया: थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक को विदाई देने उमड़े लोग, भावुक हुआ माहौल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 18, 2022  |  8:50 PM

1,591 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nebua Naurangiya News/नेबुआ नौरंगिया: थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक को विदाई देने उमड़े लोग, भावुक हुआ माहौल

कुशीनगर। पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी रहती है लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ऐसे होते हैं, जो अपने काम से लोगों के दिल में जगह बनाने में सफल रहते हैं। ऐसे पुलिस ऑफिसर का जब तबादला होता है तो पता चलता है कि उन्हें लोग कितन पसंद करते हैं। एसपी धवल जायसवाल ने कई थानेदार को इधर से उधर किया है उसी में नेबुआ नौरंगिया थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे गिरजेश उपाध्याय का तबादला न्यायालय सूरक्षा प्रभारी में हुआ है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

सोमवार को जब थानेदार अपना थाना छोड़ कर जाने लगे तो जनता व पुलिस की भीड़ जमा हो गयी। लोग उनसे लिपट कर भावुक होने लगे। जाते समय लोगों ने फूल मालाओं से लाद सम्मान के साथ विदाई दी। गिरजेश उपाध्याय अपने मधुर व्यवहार व लोगों से अच्छे बर्ताव के लिए जाने जाते हैं। महाराजगंज जनपद से सन 2021 अक्टुबर माह में कुशीनगर जनपद मे तबादला हुआ था और जनपद मे पहला थाना नेबुआ नौरंगिया का कमान संभाले थे,उन्होंने करीब 10 माह प्रभारी निरीक्षक रहने के दौरान उन्होंने पीडि़तों की हर संभव मदद की थी जिसके चलते ही स्थानीय लोगों से लेकर थाने के पुलिसकर्मियों में उन्हें बहुत पसंद करने लगे थे।नेबुआ नौरंगिया थाने थानेदार बनने के बाद उन्होंने थाना का कायाकल्प कर दिया था। जो थाना कभी जर्जर व साफ सफाई के मामले सही नही दिखता था उसे नये सिरे से साफ बनवा कर सभी को थाना में आधारभूत सुविधाए दिलायी थी। इनके कार्यकाल में नौरंगिया मे कुआं मे गिरने से 13 लोगो की मौत के मामले मे सभी मृतको व घायलो को अपने स्वयं उठाकर अस्पताल भिजवाया था,उस दौरान लोगो मे जयकारे की गुज उठा था,मौके पर पहुचे बडे अधिकारियों ने पीठ थपथपाई व सम्मानित भी किया था। लोगों में इनकी कार्यशैली को लेकर इतनी संतुष्टि थी कि इतनी बड़ी हादसा के बाद भी लोग थानाध्यक्ष के कार्यों की सराहना कर रहे थे।

इनके कार्यकाल में कई घटना हुई जहा माहौल खराब हो सकता था लेकिन अपने सूझ बूझ से हर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। लोगों ने बताया है कि इनकी लोगों से संवाद स्थापित करने की गजब की शैली है जिससे लोगों में जल्दी अपनेपन का एहसास हो गया था।क्षेत्र मे चल रहे अबैध कारोबार को बंद कराया, स्थानीय लोगों ने सम्मान के साथ गिरजेश उपाध्याय को थाने से विदाई दी है। पहले उन्हें माला पहनाया गया था और फिर मिठाई खिलायी गयी। इसके बाद लोग गले मिल कर भावुक हो पड़े थे।

संबंधित खबरें
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking