News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: बोलेरो व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 14, 2023  |  8:24 AM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: बोलेरो व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

पडरौना/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज स्थित देशी शराब की दुकान के समीप बोलेरो व मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए तथा मृतक का शव पीएम हेतु भेजवाते हुए अग्रीम कार्रवाई में जुटी हुई है जबकि बोलेरो चालक गाड़ी मौके पर छोड़ फरार बताया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

घटना सोमवार देर रात 9 बजे के करीब की है।उक्त शराब की दुकान के समीप खड्डा की तरफ से आरही मोटरसाइकिल तथा विपरीत दिशा से आरही बोलेरो की आमने सामने जबरस्त टक्कर हो गई।उक्त दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया।मृतक युवक रामु पुत्र शिवनाथ उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी सोनबरसा थाना खड्डा तथा घायल युवक अनिल कुमार पुत्र हीरा निवासी सिसवा गोईती थाना नेबुआ नौरंगिया का बताया जा रहा है।दोनों युवक आपस मे रिश्तेदार है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायल को इलाज के लिए तथा मृतक का शव पीएम के लिए भेजवा दिया गया है बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking