News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: न्याय के लिए कुनबे के साथ अनशन पर बैठी बेवा महिला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 4, 2023  |  8:10 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: न्याय के लिए कुनबे के साथ अनशन पर बैठी बेवा महिला

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा खुर्द निवासिनी एक बेवा गांव के जिम्मेदारो के मनबढ़ई से तंग आकर तथा शासन प्रशासन को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराने के बद भी उनके द्वारा कोई न्याय न मिलने की स्थिति में पूर्व निर्धारित समयानुसार अपने पूरे कुनवे के साथ आमरण अनशन पर बैठी हुई है जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

उक्त गांव निवासिनी बेवा ज्ञान्ति देवी ने स्थानीय स्तर से लगायत जिला तक के जिम्मेदारो को अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव की आबादी की जमीन पर उसका पुस्तैनी पुराना घर बना हुआ है जिस पर गांव के प्रधान पति द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और हमारा मिला आवास भी नही बनने दिया जा रहा है।उक्त प्रकरण को लेकर पूर्व में थाने में हम दोनों के बीच सुलह समझौता भी हुआ।परन्तु उनके रवैये में कोई फरक नही पड़ा उनके द्वारा आय दिन हमसब को गाली गुप्ता और धमकी दी जाती रही है तथा हमारा सामाजिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी न्याय न मिलने की स्थिति में हम 4 सितंबर से आमरण आनशन पर बैठे है।साथ ही अनशन पर बैठा उक्त कुनवा जिम्मेदारो को चेतावनी भी दी है कि यदि अब भी न्याय नही मिला तो वे सभी आत्मदाह कर लेंगे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking