News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरगिया: चोरों ने शटर का ताला तोड़ चोरी की वारदात को दिया अंजाम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 30, 2023  |  8:02 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरगिया: चोरों ने शटर का ताला तोड़ चोरी की वारदात को दिया अंजाम

नेबुआ नौरगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सूरजनगर बाजार में संचालित एक बेल्डिंग की दुकान में बृहस्पतिवार रात को अज्ञात चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है।इसी कड़ी में उक्त चोरों द्बारा बगल के दुकान के भी शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया जाना बताया जा रहा है।चोरी की घटना से पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौप कार्यवाई की मांग की है।उक्त मामले में पुलिस जांच मे जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

उक्त बाजार में बगल के गांव खजुरिया गांव निवासी गोपाल शर्मा एक कटरे में बेल्डिंग की दुकान चलाते है।नित्य की भांति बृहस्पतिवार शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए कि देर रात किसी माध्यम से उन्हें दुकान में चोरी होने की सूचना मिली तो वे दुकान पर पहुच देखा तो शटर का दोनो ताला टूटा हुआ है,अंदर रखा दो जनेटर,दो बेल्डिंग मशीन,10 ग्रील,2 फाटक,1चप्टा कटर,1ड्रील मशीन,1ग्रन्डर मशीन,1काटा आदि (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) गायब है।पीड़ित दुकानदार ने इस चोरी की इस घटना लिखित शिकायत पुलिस से कर कार्यवाई की मांग की है।इस संबंध मे थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त प्रकरण में पुलिस जांच कर रही है,चोरी की घटना का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking