News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: खनन अधिकारी ने सीज किया सिल्ट लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियां

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 28, 2024  |  5:43 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: खनन अधिकारी ने सीज किया सिल्ट लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियां

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवासार- खजुरिया माईनर में धड़ल्ले से चल रहे सिल्ट खनन को गुरुवार को खनन अधिकारी ने छापेमारी कर दो ट्रैक्टर- ट्राली को सीज कर दिया।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

खनन अधिकारी अभिषेक सिंह को सूचना मिली थी की कौवासार-खजुरिया माईनर में धड़ल्ले से नहर से सिल्ट का खनन किया जा रहा है। गुरुवार की भोर में 4 बजे खनन अधिकारी अभिषेक सिंह के गश्त के दौरान पहले ट्रैक्टर ट्राली को कौवासार के पुल पर एवं दूसरा नहर में सिल्ट लोड करते पकड़ा गया। दोनों ट्रैक्टर- ट्राली को थाना नेबुआ नौरंगिया में सीज की कार्रवाई करते हुए सुपुर्द कर दिया गय। इस कारवाई से अवैध खनन धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।

खान अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि चार दिनों से इन धंधेबाजों की छापेमारी कर पकड़ने का अभियान चल रहा था। दोनों ट्रैक्टर- ट्राली एक ही वाहन स्वामी का है उसके भी खिलाफ कार्रवाई किया जा रहा है।माईनर में लगभग आठ सौ मीटर तक सिल्ट की अवैध खुदाई कर सिल्ट को धंधेबाजों ने ठिकाने लगा दिया है। 

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking