News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: महिला पर हमला, पुलिस को तहरीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 19, 2024  |  8:04 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: महिला पर हमला, पुलिस को तहरीर

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार निवासिनी एक महिला ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने और उसकी पोती को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी महिला कमरून नेशा ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार की सुबह वह दरवाजे के बरामदे में बैठी थी कि अचानक गांव के तीन और एक बाहरी व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर बरामदे में घूस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे काफी चोटें आई हैं। आरोपितों ने उसकी दो वर्ष की पोती को जान से मारने की धमकी भी दी है। दवा इलाज के बाद सीएचसी के डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

महिला ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले के छानबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking