खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में खड्डा के नवागत उपजिलाधिकारी रामवीर सिंह द्वारा अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त हुआ। बैठक में एसडीएम ने बार एवं बैंच में समन्वय स्थापित कर वादकारियों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता जताई।
सोमवार को खड्डा तहसील सभागार में नवागत उपजिलाधिकारी रामवीर सिंह ने सभागार में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त किया। बार संघ के अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बार एवं बैंच के बीच समन्वय स्थापित कर प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पत्रावलियों के निस्तारण की मांग की वहीं तहसील में ग्राम न्यायालय को शीघ्र स्थापित करने पर बल दिया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन कुशवाहा ने तहसील के दक्षिणी गेट को खोलने की मांग की। बार संघ के महामंत्री अनिल सिंह ने तहसील परिसर में वादकारियों एवं अधिवक्ताओं के लिए पेयजल व्यवस्था कराने एवं अधिवक्ताओं के चेंबर के बाहर उगे घास एवं खरपतवार की साफ सफाई की मांग की।
नवागत उपजिलाधिकारी रामवीर सिंह ने सभी बातों से अवगत होते हुए सभी बातों पर अमल कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसील के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…