News Addaa WhatsApp Group

पीएम मोदी के जन्मदिन पर झाड़ू लगाकर किया गया सफाई अभियान की शुरुआत, वितरित किया गया आवास का चाभी

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 17, 2024  |  6:51 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पीएम मोदी के जन्मदिन पर झाड़ू लगाकर किया गया सफाई अभियान की शुरुआत, वितरित किया गया आवास का चाभी

मथौली बाजार/कुशीनगर। ब्लाक मुख्यालय मोतीचक के कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की गई।और एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र के चाभी वितरित किया गया।जिसमें ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ रामानंद वर्मा एवं एड़ियों ऐजी प्रमोद कुमार सिंह सहित कार्यालय के कर्मचारी झाडू लगाते दिखे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

बताते चले कि प्रधान मंत्री एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा महा सफाई अभियान की पहल हुई जो 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। आज इसी के क्रम मे प्रमुख अर्चना सिंहृ ने कहा कि हमें यशस्वी प्रधानमंत्री के विचारों और उनके द्वारा भारत को विकसित बनाने की पहल में सहयोग करना पड़ेगा। बीडीओ मोतीचक रामानंद वर्मा ने ग्रामीणों से अपने आसपास की जगह को स्वच्छ रखने की भी अपील करते हुए लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। प्रमुख एवं बीडीओ ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा रोपड़ कर उसे सिंचा ।और प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रथम किश्त का पात्र लाभार्थियों का डिजिटल अन्तरण एवं गृह प्रवेश का स्वीकृति पत्र और चाभी लाभार्थियों में वितरित किया।

इस दौरान एड़ियों ऐजी प्रमोद कुमार सिंह, रामू राव, प्रभारी एड़ियों पंचायत राजकुमार प्रसाद, बन्टी, कुनाल, नरेगा बाबू आलोक जायसवाल, उदय, संजय , कुंवर आकाश सिंह , टीऐ अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय, रामसजीवन सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking