News Addaa WhatsApp Group

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शहरी आवास योजना के 1108 लाभार्थियों को कराया गया गृह प्रवेश

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 17, 2024  |  6:53 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शहरी आवास योजना के 1108 लाभार्थियों को कराया गया गृह प्रवेश

मथौली बाजार/कुशीनगर। नगर पंचायत मथौली में प्रधानमंत्री शहरीय आवास योजना के तहत मिले 1108 लाभार्थियों के आवासों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर प्रथम आवास के पूर्ण होने पर गृह प्रवेश कराया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष नवरंग सिंह और ईओ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने लाभार्थियों के साथ पुजन कर व केक काटकर गृह परिवेश कराया। नगर पंचायत मथौली के वार्ड नम्बर 6 की लाभार्थी शारदा देवी पत्नी गुलाब को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले लाभ से मानकों के अनुरूप सभी जरूरी सुविधाओं के साथ आवास निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। जिसमें लाभार्थियों का गृहप्रवेश के लिए खुद नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ ने रहकर विधि विधान पुजन – अर्चन व केक काटकर कराया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

कार्यक्रम में मौजूद नगर अध्यक्ष नवरंग सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर लाभार्थियों को उनके नये घर में प्रवेश कराया गया है,प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत अब पक्का घर न केवल हितग्राहियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि उनके जीवन स्तर, सामाजिक परिवेश और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सकारात्मक बदलाव ला रहा है।लाभार्थी अपने पक्के घर में रहकर हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना रहे हैं और उन्नति की दिशा में कदम बढ़ा रहे है। इस दौरान डुडा के अधिकारी व कर्मचारी गण व सभासद गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking