कसया/कुशीनगर। अंतराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थली कुशीनगर में रविवार की रात्रि भारत सहित पाँच देशो यूके, यूएसए,जापान, कोलम्बिया की 14सदस्यी संयुक्त टीम विकास में निवेश की संभावनाएं ढूढ़ने आये l कुशीनगर के एक होटल में ठहरे निवेशकों की अगवानी सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे, जिलाधिकारी एस राज लिंगम,उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह सहित अधिकारियो व राजस्व कर्मियों नेउनका स्वागत अंग वस्त्रम व गुलाब का पुष्प भेंट कर किया l देर शाम सांसद श्री दूबे की अध्यक्षता व जिलाधिकारी की मौजूदगी में निवेशकों के साथ कुशीनगर में विकास की संभावनाओ का अवलोकन कराया गया तथा यहाँ के परिवेश व भूमि उपलब्धता से सम्बंधित उनको जानकारी मुहैया कराया गया l
इसी क्रम में निवेशकों की 14सदस्यी टीम ने सोमवार की सुबह बौद्ध स्थली का भ्रमण कर जायजा लिया और यहाँ के परिवेश के बारे में जानकारी हासिल किये l संयुक्त टीम ने सबसे पहले कुशीनगर में चाइना मंदिर, फिर मुख्य मंदिर में तथागत बुद्ध का दर्शन करतें हुए, थाई मंदिर, बुद्धा घाट, रामाभार स्तूप, मैत्रेय की भूमि सहित यहाँ स्थित होटलों, पर्यटन क्षेत्र का अवलोकन करतें हुए पावानगर फाजिलनगर पर्यटन स्थली पर विकास में निवेश की संभावनाएं तलाशने रवाना हुए l रविवार को मीटिंग के बाद निवेशकों की संयुक्त टीम होटल पथिक निवास में रात्रि विश्राम के लिये ठहरी थी l टीम के साथ कुशीनगर भ्रमण करतें समय तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, पर्यटन अधिकारी,ईओ नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता, ब्रजेश मणि लेखपाल, शैलेन्द्र दूबे लेखपाल सहित कई विभागों के स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…