News Addaa WhatsApp Group

एक दिवसीय कार्यशाला व गोष्ठी- प्राथमिक शिक्षा के बारे में दी विधिवत जानकारी

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 13, 2024  |  6:04 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक दिवसीय कार्यशाला व गोष्ठी- प्राथमिक शिक्षा के बारे में दी विधिवत जानकारी

ब्लाक संसाधन केंद्र दुदही में विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधान की एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) देवमुनि वर्मा ने कहा कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष, ग्राम प्रधानों,अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर सामंजस्य से ही विद्यालयों का सर्वांगीण विकास संभव है। मुख्य अतिथि बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) रामराज कुशवाहा ने कहा कि विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए आपरेशन कायाकल्प के तहत तेजी से कार्य कराये जा रहे हैं,व विद्यालयों की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

एआरपीगण रामेश्वर यादव, अनिल सिंह, देवेंद्र पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, विनोद प्रसाद यादव ने शारदा योजना के अंतर्गत आउट आफ स्कूल बच्चों के विद्यालय में नामांकन एवं ठहराव, प्रधानों, एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों से विद्यालय के विकास में योगदान, सरकार द्वारा संचालित योजना मिशन निपुण, कायाकल्प, बुनियादी शिक्षा को मजबूती, प्रशिक्षण, सहज पुस्तिकाओं का वितरण, आधारशिला शिक्षण की विधिवत जानकारी दी।गोष्ठी में प्रधानों, एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों से विद्यालय के विकास में योगदान करने को प्रेरित किया। सरकार द्वारा संचालित योजना मिशन प्रेरणा, कायाकल्प, बुनियादी शिक्षा को मजबूती, प्रशिक्षण, सहज पुस्तिकाओं का वितरण, आधारशिला शिक्षण की जानकारी दी।

अध्यक्षता प्रधान जयप्रकाश यादव ने की तथा संचालन एआरपी रामेश्वर यादव ने किया। इस दौरान अरुणेंद्र राय, बांकेबिहारी लाल, विद्या सिंह, राम निवास जायसवाल, योगेंद्र शर्मा, राजेश बौद्ध आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking