सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के आज अम्बे मैरिज हाल में संकुल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे प्रोग्राम मैनेजर सतीश मिश्रा द्वारा बायफ संस्था का विस्तार पूर्वक परिचय देते हुए MIS द्वारा डिजिटल सखी परियोजना के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यशाला की जॉइंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सीमा सिंह ने संचालक की भूमिका निभाते हुए डिजिटल सखी परियोजना के उद्देश्यों व लक्ष्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।बयाफ संस्था व डिजिटल सखी परियोजना ग्राम स्तर पर किस प्रकार अपना कार्य कर रही है इस पर भी महिलाओं को डिजिटल, वित्तीय फाइनेंशियल साक्षरता जागरूकता सहित सरकारी योजनाओ के बारे मे भी बताया गया।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली डिजिटल सखियो को ग्राम प्रधानों द्वारा टैब देकर तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया। इस कार्यशाला में जॉइंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्वेता सिंह , विवेक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…