पडरौना/कुशीनगर। पडरौना क्षेत्र के जिले के सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र के चर्चित मिश्रौली डोल मेले की सुरक्षा के लिए,आइटीबीपी फोर्स के साथ ही 500 पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि यहां अपनी-अपनी डोल लेकर आयोजक मिश्रौली बाजार पहुंचने के बाद सुरक्षित घर वापस जा सके। उन्हें कोई परेशानी ना हो। इसे लेकर यहां चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है, मिश्रौली बाजार में डोल रखने वाले स्थान की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे। डोल मेला में लगभग 500 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें यहां के एडिशनल एसपी,3 सीओ,एक दर्जन इंस्पेक्टर/ 18 थानेदार,8 दरोगा,3 महिला दरोगा,200 सिपाही,55 महिला सिपाही, 3 टीएसआई,10 ट्रैफिक पुलिस,दो कंपनी पीएसी,फायर सर्विस उनके साथ सरकारी एंबुलेंस पीएसी रहेगी।
मिश्रौली डोल मेले का एडीएम ने लिया जायजा,पिछली घटना की पुनरावृत्ति न होने को चेताया
पडरौना/कुशीनगर। पडरौना कोतवाली के गांव मिश्रौली में रविवार को शाम 4 बजे डोल मेला की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे एडीएम देबी दयाल बर्मा ने कहा कि त्योहार को शांति पूर्वक मनाएं। उन्होने पिछली घटना की पुनरावृत्ति न होने देने को चेताया।
एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने कहा कि सभी को सर्तकता रखनी होगी। हर हाल में प्रशासन का सहयोग करना है। कहा कि मेले में अश्लील गीत बजाना व शराबियों का प्रवेश वर्जित है। उन्होंने 18 गांवों के आयोजकों को कड़ी हिदायत दी कि आप लोग कानून का पालन करते हुए डोल संपन्न कराएंगे।
इसके बाद शाम 5.30 बजे एडीएम बड़हरागंज पहुंचे और वहां उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों को सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने एवं प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मिश्रौली बाजार के विश्राम पट्टी में दोपहर बाद पहुंचे बीज निगम के उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने परदेसी उर्फ डाकू के दरवाजे पर रखी गई भगवान कृष्ण की पालकी धूल में विराजमान भगवान कृष्ण के प्रतिमा के समक्ष आरती उतारकर इसका शुभारंभ किया। दौरान मिश्रौली बाजार चौकी प्रभारी संजय साही,शंभू शरण मिश्र, महेंद्र दीक्षित,हिंदू युवा वाहिनी के नेता,फुल बदन कुशवाहा,उमेश कुमार,प्यारे,सुनील राजभर सुनील,बनारसी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…