News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: जिला कारागार देवरिया का संयुक्त रूप से अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 13, 2024  |  7:03 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: जिला कारागार देवरिया का संयुक्त रूप से अधिकारियों ने किया निरीक्षण
  • निरीक्षण दौरान जिला जज के साथ डीएम/एसपी/ प्रभारी सीजेएम रहे उपस्थित

पडरौना/कुशीनगर। जनपद न्यायाधीश कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, प्रभारी चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा आज देवरिया जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

जेल परिसर के विभिन्न बैरक में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने जनपद कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात की तथा उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में कैदियों के लिए खान पान की उचित व्यवस्था एवं चिकित्सीय व्यवस्था की गुणवत्ता का भी निरीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया तथा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं तत्काल समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित भी किया गया। निरीक्षण दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं , जमानत की स्थिति, सहित निरुद्ध कैदियों से वकील होने /ना होने की जानकारी भी ली गई।

सभी उच्चाधिकारियों ने देवरिया जेल में कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के विधिक पहलुओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ की ,उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। जिन कैदियों को अपने मामले में वकील की जरूरत थी, उन्हें नोट करने के निर्देश दिए।
उच्चाधिकारी गणों द्वारा कैदियों के लिए चिकित्सकिय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा मरीजों से वार्ता कर चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के संदर्भ में जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके जमानत की पैरवी के संदर्भ में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल, जेलर राजकुमार, उप जेलर श्रीमती वंदना, शिवनाथ पांडे, चिकित्सक डा आनंद मणि त्रिपाठी, डा0 आरिफ आदि अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”
“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”

कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking