पडरौना/कुशीनगर।जनपद के थाना रविन्द्र नगर धूस पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए चोरी गये एक अदद पानी के मोटर के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन मे अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना रविन्द्र नगर धूस की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पंजीकृत मु0अ0सं0- 21/2023 धारा- 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप कुमार अग्रवाल पुत्र छग्गन लाल अग्रवाल साकिन- वार्ड नं0-02 रामकोला थाना- रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर चोरी गये एक अदद पानी के मोटर की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र,अपराध निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव,उ0नि0 दीपक सिंह,हे0का0 धीरेन्द्र कुमार,हे0का0 हिमांशु सिंह,
हे0का0 राधेश्याम यादव,का0 विशाल सिंह,का0 तरवेज आलम समस्त थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर शामिल रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…