News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की आयोजित हुई बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 23, 2023  |  8:17 PM

766 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की आयोजित हुई बैठक

पडरौना/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में गुरुवार को जनपद के समस्त थानों पर आगामी त्यौहारों वाराफात व होली को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं,जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें,सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, जनपदीय पुलिस द्वारा कड़ी निगरीनी की जा रही है।

उक्त पीस कमेटी मीटिंग में जनपद के पुलिस/प्रशासन के समस्त अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking