News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 12, 2026  |  8:02 PM

312 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने थाना पटहेरवा का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिसिंग की जमीनी हकीकत परखी। करीब-करीब हर महत्वपूर्ण व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल करते हुए उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों के निस्तारण, बीट पुलिसिंग और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाने के विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन किया। मालखाना, थाना समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, नियुक्ति एवं ड्यूटी रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर तथा मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर की स्थिति जांची गई। इसके साथ ही साइबर हेल्प डेस्क, यक्ष ऐप, बीट सूचना रजिस्टर तथा रात्रि गश्त और बैरियर पिकेट की व्यवस्थाओं को भी परखा गया।
लंबित मुकदमों पर एएसपी की सीधी नजर
निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों के साथ अलग से गोष्ठी की। उन्होंने लंबित अभियोगों की प्रगति की जानकारी लेते हुए विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचना में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी और प्रत्येक मामले में तथ्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

एएसपी ने बीट पुलिस अधिकारियों की बीट बुक का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बीट स्तर पर सूचनाओं का संकलन और उसका समय से सत्यापन करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिसकर्मियों से सीसीटीएनएस तथा आईजीआरएस प्रकरणों में की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली गई। एएसपी ने शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगाने पड़ें।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर और भोजनालय का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई उच्च कोटि की बनाए रखने के लिए भी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया।

वार्षिक निरीक्षण के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना पटहेरवा के पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी ली। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के निरीक्षण को पुलिसिंग की व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उनका जोर साफ-सफाई से लेकर अभिलेखों की शुद्धता, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, बीट पुलिसिंग, साइबर अपराध और जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर रहा। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष पटहेरवा परविंदर राय साथ में मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking