खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने की घटना ने समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह घटना मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और बदलते सामाजिक रिश्तों के बीच बढ़ती विकृति पर गंभीर चिंतन का विषय जरूर है। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज में युवक का इलाज जारी है।
आज मोबाइल संचार और जानकारी का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी मोबाइल के जरिए युवक, युवतियां पढ़ाई, रोजगार, कारोबार और दुनिया से जुड़ रहे हैं। लेकिन जब यही मोबाइल बिना निगरानी, विवेक और सामाजिक जिम्मेदारी के इस्तेमाल होने लगे तो यह रिश्तों में गलतफहमी, विवाद और तनाव को बढ़ाने का माध्यम भी बन सकता है। प्रेम-संबंधों से जुड़े मामलों में फोन पर बातचीत, निजी तस्वीरें-वीडियो और सोशल मीडिया गतिविधियां कई बार परिवारों के बीच विवाद का कारण बन जाती हैं। इस घटना को केवल एक युवक की पिटाई तक सीमित करके देखना समस्या का समाधान नहीं होगा। जरूरत इस बात की है कि परिवार, समाज और शिक्षण संस्थान मिलकर युवाओं को मोबाइल के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल के प्रति जागरूक करें।
किसी भी विवाद का समाधान हिंसा, बंधक बनाने या कानून अपने हाथ में लेने से नहीं, बल्कि बातचीत और कानूनी प्रक्रिया के जरिए होना चाहिए। कम उम्र में युवक युवतियों में प्रेम प्रसंग और घर से भाग कर निकल जाने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। इसके लिए समाज को जागरूक होने की जरूरत है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में ही दर्जनों ऐसी घटनाएं हैं जिसमें गुमशुदगी दर्ज है।
https://youtube.com/shorts/H1nheDmnxt8
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…