News Addaa WhatsApp Group Join करें

Patherwa News/पटहेरवा: प्रार्थना सभा से एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछ -ताछ के लिये उठाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 14, 2022  |  8:03 PM

1,221 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Patherwa News/पटहेरवा: प्रार्थना सभा से एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछ -ताछ के लिये उठाया WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पटहेरवा थानाक्षेत्र के मुंडेरा मुग़लही में गुरुवार को ईशा मसीह की प्रार्थना सभा से एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने ले गई। उक्त व्यक्ति द्वारा गांव में काफी दिनों से प्रार्थना सभा आयोजित किया जा रहा था जिसमें काफी भीड़ लगती थी।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के ग्राम पोस्ट कोईरपट्टी थाना ठकरहा, जिला – पश्चिमी चंपारण निवासी अंबुज कुमार कुशवाहा पुत्र हरिलाल जगह जगह यीशु मसीह की प्रार्थना सभा आयोजित करता है। इसी क्रम में वह काफी दिनों से गांव के विभूषण कुशवाहा के दरवाजे पर प्रार्थना सभा आयोजित करते हैं। लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में हजारों की भीड़ जुटती है। जहां लोग अपने दुःख दर्द दूर होने के लिए यीशु की प्रार्थना करते हैं। लोगों ने बताया कि आज गुरुवार को ढाई हजार से ऊपर की भीड़ हो गयी। जिसकी भनक पुलिस को लग गयी। मौके पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने उक्त अंबुज को थाने ले गयी। क्षेत्र में चर्चा है कि कहीं धर्म परिवर्तन के लिए तो यह प्रार्थना सभा नहीं कराई जा रही है। इस तरह की प्रार्थना सभा कराने वाले लोग सक्रिय हैं। जिनका कहीं न कहीं क्रिश्चियन संस्थाओं से सम्बंध है। पकडीहवा टोला जंगल लुआठहां में 12 जून को भी मसीही सभा में काफी विवाद हुआ था। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रार्थना सभा में भारी भीड़ जुट रही है। बिना सूचना भारी भीड़ जुटने से कोई घटना भी घट सकती है। प्रार्थना सभा कराने वाले एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking