कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में नयी दिशा परिवार के अंग बी0आर0डी0 मेडिकल कालेज गोरखपुर में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, टी0 बी0 एण्ड चेस्ट विभाग अमित नारायण मिश्र की अर्धांगिनी श्रीमती स्मिता मिश्रा के जन्मोत्सव पर उनकी इच्छानुसार संस्थान द्वारा कुशीनगर की माटी में स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मठ, कसया के परिसर में पौधरोपण किया गया। यह पौधा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र के नेतृत्व में लगाया गया। पौधरोपण करते डॉ0 मिश्र ने कहा कि श्रीमती स्मिता मिश्रा जी की पर्यावरण संरक्षण के प्रति सोच को नमन है। जो स्वयं पौधा नही लगा पा रहीं तो संस्था को आर्थिक सहयोग करते हुए अपने नाम से पौधा लगवा रहीं। डॉ0 मिश्र ने कहा कि आज के युग में समय व उपयुक्त जगह के अभाव के कारण अधिकांश व्यक्ति स्वयं पौधा नही लगा सकते लेकिन ऐसे व्यक्ति नयी दिशा को पौधे का सहयोग कर अपने नाम से पौधा लगवाकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी जरूर बन सकते हैं।
इस अवसर पर रंजीत राय, विजय चौरसिया, प्रिंस चौरसिया, प्रिंस गुप्ता, उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…