News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 19, 2026  |  4:34 PM

282 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पड़रौना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय अवैध शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 37 पेटी ऑफिसियर्स च्वाइस अंग्रेजी शराब, एक थ्री-व्हीलर तथा एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 31 हजार रुपये बताई गई है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18/19 जून 2026 की रात को कोतवाली पड़रौना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिश्रौली पुलिस चौकी क्षेत्र के रामकोला रोड पर एक थ्री-व्हीलर में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
तलाशी के दौरान वाहन से ऑफिसियर्स च्वाइस व्हिस्की की 37 पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल क्षमता के 48 टेट्रा पैक मिले। इस प्रकार कुल 319 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 31 हजार रुपये है। वहीं बरामद थ्री-व्हीलर की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।
मौके से पुलिस ने साहिल यादव पुत्र महेंद्र यादव, निवासी चिलबिलवा बलाइन टोला, थाना पिपराईच, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पड़रौना क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति से भाड़े पर थ्री-व्हीलर लिया था। उसी व्यक्ति ने वाहन में शराब लोड कराकर उसे रामकोला रोड की ओर पहुंचाने के लिए भेजा था। पुलिस अब इस अवैध शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली पड़रौना में मु.अ.सं. 341/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली पडरौना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह (चौकी प्रभारी कस्बा), उपनिरीक्षक विवेक अवस्थी, कांस्टेबल रविप्रकाश सिंह तथा कांस्टेबल आशीष पटेल ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking