Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय
Jun 19, 2026, 4:05 PM IST • अब तक 167 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति विज्ञान से पीएचडी उपाधि पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।बतादे कि मन्तोष शर्मा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मनरेगा योजना में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी शीर्षक पर शोध पत्र 2026 विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में प्रस्तुत किया।यह शोध प्रबंध डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सुबोध कुमार के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। और मन्तोष शर्मा को पीएचडी उपाधि देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े के साथ फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मन्तोष शर्मा ने बताया कि आज मेरे जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पीएचडी थेसिस प्रस्तुतीकरण के अवसर पर आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति और अमूल्य सहयोग के लिए मैं हृदय से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।शोध विभागाध्यक्ष, डॉ. रजनीकांत पांडेय सर व विनीत पाठक मैम,प्रो०गोपाल प्रसाद व निर्देशक प्रो०सुबोध कुमार के कुशल नेतृत्व में निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के बिना यह यात्रा पूरी होना असंभव था। विभाग में इनके सहयोग ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि धैर्य, ज्ञान और कदम-कदम पर मिला सही दिशा-निर्देश ही मेरी इस सफलता की नींव हैं।

Advertisement

इस दौरान अभिजीत,सत्यपाल,जितेंद्र प्रजापति, निर्मल,नौसाद अली,अभिनदन सिंह,मनोहर शर्मा,फूलमती देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

प्रभारी अहिरौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi