News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: जमीन की पैमाइश के नाम पर मांगे थे 10 हजार रुपये, एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 26, 2023  |  7:54 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: जमीन की पैमाइश के नाम पर मांगे थे 10 हजार रुपये, एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

रामकोला/कुशीनगर । शिकायत पर गोरखपुर से रामकोला पहुंची एंटी करप्शन टीम ने कप्तानगंज तहसील के लेखपाल को 10 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

शुक्रवार को स्थानीय नगर के मुख्य तिराहे के समीप कसया रोड स्थित बाबा काम्पलेक्स के अंदर एंटी करप्शन टीम ने शिकायत पर आरोपी लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और लेखपाल सुरेश शर्मा को घूस लेते रंगे हाथो पकड़ लिया।

शिकायकर्ता बाबा काम्पलेक्स के स्वामी विजय तिवारी पुत्र स्व0 बसंत लाल तिवारी निवासी रामकोला का आरोप है कि पिड़ारी गांव स्थित खेत की पैमाइश के लिए लेखपाल ने रुपए मांगे जिसे वह देने के लिए घर पर बुलाये थे।इधर घात लगाये एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर ली। शिकायत कर्ता विजय तिवारी ने बताया कि जमीन पैमाइश के लिए दिनांक 27मार्च 23 को कोर्ट ने धारा 24 के अन्तर्गत आदेश किया। आदेश के बावजूद लेखपाल आनाकानी करने लगे जबकि पैमाइश हेतु एक हजार रूपये सरकारी शुल्क हमने जमा भी किया है।काफी इंतजार के बाद रिश्वत की मांग करने पर हमने गत 17 मई को एंटी करप्शन विभाग गोरखपुर से सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करायी।जिस पर एंटी करप्शन विभाग ने लेखपाल को घुसे लेते रंगे हाथो पकड़ लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ी है तथा प्रभारी ट्रैप टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक शिव मनोहर यादव भ्र0नि0 सं0, गोरखपुर के तहरीर पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ धारा 7 भष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking