News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: गरीबों के उत्थान के लिये सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करें बैंक कर्मी- त्यागी

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 17, 2023  |  5:10 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: गरीबों के उत्थान के लिये सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करें बैंक कर्मी- त्यागी

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला विकास खंड में बुधवार को आयोजित बैंकर्स बैठक में पहुंचे जिला अग्रणी बैंक अधिकारी सुनील कुमार त्यागी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना, सुकन्या वृद्धि के अलावा मुद्रा लोन योजना में गरीबों को शत प्रतिशत ऋण उपलब्ध कराकर उनका उत्थान करें। जिससे बेरोजगार युवकों को लाभ मिले और वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

श्री त्यागी ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा ,जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन,पीपीएफ के खाता खोलना,सुकन्या समृद्धि,पीएमई जीपी ऋण योजना, मुद्रा योजना, सीसीएल समूह के महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, पेंशन खाता खोलना, जिससे ग्रामीणों को तथा नौजवानों को रोजगार मिलेगा इसके लिए बैंक कर्मी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने में भरपूर सहयोग करें। खंड विकास अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि बैंकों पर समूह के 90 खाते पेंडिंग पड़े हुए हैं जो अभी तक नहीं खोले गए हैं उसे पूरा किया जाये ताकि उन्हें लाभ पहुंचाया जा सके।

इस मौके पर मोहन यादव , प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार ,बलिस्टर सिंह , आशुतोष कुमार सहित बैक कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking