News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पूरी अकीदत के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 29, 2023  |  6:45 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पूरी अकीदत के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व

रामकोला/ कुशीनगर । आस्था,बलिदान व त्याग का महापर्व ईद-उल-जुहा को मुस्लिम समाज के लोगों ने गुरूवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया। विभिन्न परिधानों में सज- धज कर मुस्लिम समाज के लोग सुबह के समय ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा कर आपस में गले मिले और एक- दूसरे को बधाईयाँँ दी।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

इस महापर्व पर रामकोला नगर , सूरजपट्टी, मोतीपाकड़, सपहा ,टेकुआटार,बिहुली सहित क्षेत्र के आदि ईदगाहों में नमाज अदा की गयी।नमाज के बाद बकरें की कुर्बानी दी गई। इस अवसर पर हिन्दूओं ने भी मुस्लिम भाईयों को प्रेम व मोहब्बत का पैगाम एवं मुबारकबाद दी।रामकोला नगर के सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना तथा पूर्व सभासद जुल्फिकार अली ने बताया कि इस त्यौहार के अवसर पर समाज के गरीब भाईयों में कुर्बानी दी गयी बकरे की मांस का वितरण किया जाता है ताकि वह भी इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सके।

समाज के गरीब तबकों की मदद करना इस्लाम धर्म में है ताकि पर्व को मनाने से वह वंचित न रह जाय।इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह सहित थाने की पुलिस फोर्स पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रही। 

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking