रामकोला/कुशीनगर। सिद्धिदात्री मां धर्मसमधा देवी मंदिर रामकोला के दरबार में सोमवार की रात्रि मेंं भगवती जागरण का आयोजन हुआ। कलाकारों के भक्ति भजनोंं पर माता के भक्त रात भर झूमते रहे । कार्यक्रम की शुरुआत देवी मां की विधिवत पूजन- अर्चन व श्री गणेश वंदना के साथ हुई। कलाकारों को चुनरी भेंट की गई।
वाराणसी से आये भजन गायक चन्दन मस्ताना ने मां की आराधना करते हुए श्री गणेश वंदना गणपति बप्पा मेेेरा हर लो क्लेश ,जय हो गणेश जय हो गणेश सेे कार्यक्रम की शुरुआत की। मस्ताना ने गीत सुनाया “शोभा अंगना के आईके बढ़ाई जइतू हो ” हम बोलावतनी माई घरे आई जइतू हो।। गायिका छाया मिश्रा ने ‘किसने सजाया तेेरा भवन ,आज बड़ा प्यारा लगी। के अलावा ओढ़ू चुन्दरिया लाल मईया जी तेरे अंंगना में को बड़े सुन्दर ढ़ंग से प्रस्तुत किया तथा गायिका सीमा सिंह की प्रस्तुति नंंगे-नंगे पाव दउड़ल आई गईल हो मईया राउर पुजारी पर दरबार में उपस्थित माता के भक्तों ने ताली बजाकर हौसला अफजाई करते हुए झूमने लगे। इसके अलावा कलाकारों ने अनेक भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान माता रानी के जयकारे से पूरा मंंदिर परिसर गूंजता रहा।मईया के जागरण कार्यक्रम में माता के भक्त रात भर भजनों का अमृत रसपान करते रहे।
इस दौरान विजय कुमार गुप्त, उमेश मल्ल, कान्हा अग्रवाल, रिन्की अग्रवाल, शशि अग्रवाल,माया देवी,शुभम कुमार रौनियार सहित सैकड़ों की तादाद में माता के भक्त उपस्थित रहे।कार्यक्रम श्री श्री महाबली बजरंगबली अखाड़ा प्राचीन दुर्गा मंदिर के सदस्य बलराम रौनियार,पूर्व सभासद हर्ष कुमार सूरी,पवन कुमार गुप्त,राजीव अग्रवाल, रमेश कुमार,कमल कोहली,दिनेश अग्रवाल,गोविन्द मद्धेशिया ,अरविंद रौनियार, अनुज अग्रवाल, विनोद चौरसिया आदि के सहयोग सेे आयोजित किया गया था।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…