News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 7, 2022  |  5:22 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को स्थानीय प्राधिकारी व ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधान गण तथा जनप्रतिनिधि गण की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि अतुल सिंह राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज अपना प्रदेश चौमुखी विकास की तरफ है।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेषकर बेसिक शिक्षा पर मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान है । कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब शिक्षा से वंचित ना हो तथा गरीब का बच्चा पढ़ के उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण में अपना योगदान दें। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर  कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शासन द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से अभिभावकों के खातों में जो पैसे भेजे जा रहे है।उसका उपयोग जूता, मोजा ,स्वेटर, बैग एवं स्टेशनरी खरीदने के लिए ही करें। काया कल्प के 19 पैरामीटर के बारे में चर्चा करते हुए यह बताया कि कुछ ऐसे पैरामीटर हैं जो सिर्फ जनप्रतिनिधि गण व प्रधान महोदय के सहयोग द्वारा संतृप्त हो सकते हैं जिसमें आप सभी से सहयोग अपेक्षित है। डीसी प्रशिक्षण द्वारा निपुण लक्ष्य पर चर्चा की गई और यह बताया गया कि बाल वटिका से लेकर कक्षा 3 तक के सभी बच्चों के लिए निपुण लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। यह निपुण लक्ष्य न्यूनतम लक्ष्य है जिसको गुणवत्ता के रूप में सभी विद्यालयों को प्राप्त करना है जिसकी समय सीमा भी 2025- 26 तय की गई है।संगोष्ठी को जयप्रकाश उपाध्याय क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख भाजपा,गोरखपुर क्षेत्र , एसआरजी, एआरपी टीम द्वारा संबोधित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस दौरान एसआर जी नागेश्वर दुबे, एआर पी योगेंद्र शुक्ल ,लालप्रताप सिंह ,आरिफ लारी,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्रीकांत यादव, अमित श्रीवास्तव ,जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजमोहन, प्रेमचंद, राकेश मणि, अमिताभ त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय,विजय कुमार गुुप्त, शंकर दयाल पाठक,चन्द्रशेखर चाँद, अखिलेन्द्र, इमरान, ज्ञानवर्धन गोविंद राव,अजय गोविंद राव,विश्वजीत गोविंद राव ,गौरव पांडेय, डी सी निर्माण सहित आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking