रामकोला/कुशीनगर। भाजपा ने निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ मैनेजमेंट पर फोकस किया है। पार्टी राज्य निर्वाचन आयोग के समानांतर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चला रही है। पार्टी के कार्यकर्ता मतदाता सूची लेकर घर-घर संपर्क कर छूटे पात्र लोगों के नाम सूची में जोड़वा रहे हैं। सोमवार को नगर पंचायत रामकोला निकाय चुनाव के प्रभारी मारकन्डेय शाही ने नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर संबंधित नगर क्षेत्र के बूथ प्रमुखों, सेक्टर प्रमुख एवं संयोजक आदि की बैठक की।
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की मानिटरिंग बैठक में चुनाव से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु जो फार्म इकट्ठा किया था उसे संबंधित बीएलओ के पास भिजवाया गया।निकाय चुनाव प्रभारी श्री शाही ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का कार्य अंतिम चरण में है।ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि छुटे हुए नाम को जुड़वाने का कार्य करें ताकि कोई व्यक्ति मतदान से वंचित न हो।
बैठक से पूर्व श्री शाही के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, मनोहर गुप्ता ,अमित गोविन्द राव, विश्वजीत गोविन्द राव, अमरजीत गोविन्द राव आदि की टोली नगर के सभी 21 वार्डो के 72 बूथों पर पहुंची और फर्जी मतदाताओं के नाम हटवाने और नये मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज करवाने के लिए लोगों से सम्पर्क की।इस दौरान अनिरुद्ध खरवार, विशाल चन्द, शैलेश सिंह, विकास जायसवाल आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…
62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…