News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: ड्रोन से गन्ना पर नैनो यूरिया व कीटनाशक स्प्रे का प्रदर्शन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 22, 2023  |  7:46 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ड्रोन से गन्ना पर नैनो यूरिया व कीटनाशक स्प्रे का प्रदर्शन
  • ड्रोन से गन्ना पर कीटनाशक स्प्रे का प्रदर्शन

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड , रामकोला के तत्वावधान में पकड़़ी बंंतीर उर्फ सौनहा गांव में ड्रोन के माध्यम से गन्ना पर कीटनाशक के स्प्रे का प्रदर्शन किया गया।क्षेत्र में पहली बार ड्रोन से छिड़काव होता देखकर किसानों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, किसानों ने इसको काफी सराहा ।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

 शनिवार को रामकोला क्षेत्र के पकड़ी बंतीर उर्फ सौनहा के जागरूक किसान लक्ष्मी नारायण मल्ल के गन्ने के खेत में एवियन एयरोस्पेस के कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने नैनो यूरिया एवं कीटनाशक का ड्रोन से छिड़काव करवाया। इस मौके पर त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने कहा कि गन्ना में ड्रोन तकनीक से छिड़काव कराने पर समय और लागत दोनों की बचत होगी। यह तकनीकी क्षेत्र के किसानों के लिए लाभप्रद होगा।उप महाप्रबंधक गन्ना सतीश बालियान ने जानकारी दी कि ड्रोन की क्षमता 10 लीटर पानी की है। इसमें आवश्यकतानुसार कीटनाशक अथवा नैनो यूरिया को मिलाया जा सकता है। इससे एक एकड़ खेत पर छिड़काव किया जा सकता है। छिड़काव में केवल 5 से 7 मिनट का समय लगता है। ड्रोन से गन्ने की किसी भी हाइट की खड़ी फसल पर भी आसानी से छिड़काव किया जा सकता है। ड्रोन से छिड़काव में प्रति एकड़ खर्च 500-550 सौ रुपये खर्च आता है। इसमें किसी भी प्रकार के अन्य लेबर अथवा श्रम की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे छिड़काव में लेबर व कीटनाशक की बचत होती है।त्रिवेणी चीनी मिल इसको लांच करना चाहती है।

कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने बताया कि अगर किसी को छिड़काव कराना हो तो एक दिन पहले फैक्टरी पर संपर्क करें। डाक्टर संजय त्रिपाठी ने बताया कि खेती संबंधित जानकारी के लिए किसान प्ले स्टोर के जरिये त्रिवेणी ऐप को डाउनलोड कर लें। इस दौरान नरेंद्र सिंह,अजय रंधवा ,सतीश चौहान, राम लल्लन, राकेश गोविंद राव ,मनोज गोविंद राव, दीपेंद्र सिंह ,जितेंद्र यादव ,राघव वर्मा के अलावा किसान लक्ष्मी प्रताप मल्ल ,रवि यादव, राजेश कुशवाहा, पवन कुशवाहा, रामाश्रय, विनय गोविंद राव, राधेश्याम, मैनेजर यादव , ध्रुव शर्मा, रामजी कुशवाहा,भरत शर्मा, अवधेश कुशवाहा,राजेश भारती समेत तमाम उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह
“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking