News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: प्रधानाचार्य के स्थानांतरण पर समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 11, 2023  |  7:47 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्रधानाचार्य के स्थानांतरण पर समारोह आयोजित कर दी गई विदाई
  • स्थानांतरण से भावनात्मक दुख होता-मदन गोविन्द राव
  • अध्यापक बनना ही अपने आप में एक सम्मान है- जगतारण शरण

रामकोला/कुशीनगर । जनता इंटर कालेज रामकोला के प्रधानाचार्य जगतारण शरण गुप्त के स्थानांतरण पर विदाई व प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद सिंह के स्वागत में  सम्मान समारोह आयोजित की गई।कार्यक्रम में सभी ने स्थानांतरित होकर जा रहे प्रधानाचार्य को भावुक मन से विदाई देते हुए उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को सराहा और अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित तथा विद्यालय के वरिष्ठतम प्रवक्ता रसायनशास्त्र अरविंद कुमार सिंह को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाये जाने पर उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में आने वालों की स्थानान्तरण अनिवार्य है।यह परंपरा हर किसी को निभानी पड़ती है।इससे भावनात्मक दु:ख होता है।प्रिन्सिपल साहब उच्च कोटि के शिक्षाविद है।इनके अंदर अभिभावक की भूमिका एवं नेतृत्व की क्षमता सबने महसूस किया है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि गुप्ता जी नये विद्यालय में भी भावनात्मक लगाव सदा बनाये रखेंगे। स्थानान्तरित प्रधानाचार्य श्री गुप्त जी ने विदाई कार्यक्रम में सम्मान पाकर फूट-फूटकर रोने लगे उनकी बोल नही निकल रही थी, सच्ची मायने में विदाई या जुदाई शब्द कितना मार्मिक होता है उस क्षण  स्पष्ट प्रतीत हो रहा था।उन्होंने सभी शिक्षकों व साथियों के प्रति विद्यालय के शैक्षणिक कार्य सहित अन्य विद्यालयीय कार्यों में पूरे मनोयोग से सहयोग की प्रशंसा की।

उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आजीवन हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।कहा कि अध्यापक बनना ही अपने आप में एक सम्मान है बशर्ते पद के दायित्व का सही से निर्वहन हो। समारोह को सभाजीत सिंह, डा0 राधे गोविन्द शाही, महेश पटेल, राम अवध यादव,मुकेश कुमार मनन,अशोक यादव आदि अध्यापक सहित दुर्गेश कुमार सिंह ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक श्रीप्रकाश गोविन्द राव एवं कुशल संचालन अनिल कुमार बरनवाल ने किया।

इस मौके पर नंदलाल पाल,संतोष कुमार रैना,पत्रकार रामबिहारी राव,संतोष जायसवाल, बृजेश कुमार, रामा शंकर प्रसाद, मिथिलेश कुमार ,अशोक कुमार सिंह, हरवीर सिंह,सुनील गोविन्द राव, देवधन सिंह, बैजनाथ मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking