News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: सोते वक्त घर में लगी आग; घर में सो रहे पाँच बच्चों और मां की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत, पढ़े विस्तृत खबर  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 15, 2023  |  6:32 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: सोते वक्त घर में लगी आग; घर में सो रहे पाँच बच्चों और मां की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत, पढ़े विस्तृत खबर  

रामकोला/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर 2 बापू नगर (उर्दहा) मे बीती रात साढ़े बारह बजे के करीब एक टिन शेड के घर में आग लग गई और विकराल रूप धारण कर घर के अंदर सो रही मां और उसके पांच अबोध संतानों को अपने आगोश में लेकर मौत की नीद सुला दी। घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया तथा आग और भयानक हो गई। विस्फोट की आवाज सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन आग के विकराल रूप को देखकर सभी असहाय थे। सूचना पर पहुंची अग्निशमक दल ने आग को बुझाया ।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

रामकोला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर 2 बापू नगर (उर्दहा)में नौमी खटिक पुत्र सरजू गांव से थोड़ी दूरी पर अपने खेत में छप्पर के उपर टिन शेड डालकर घर बनाकर परिवार के साथ लगभग 7 वर्षों से रहता था। बुधवार की रात्रि में नौमी की पत्नी और उसके 5 बच्चे टिन शेड के कमरे में सो रहे थे। आधी रात के बाद अज्ञात कारणों से टिन शेड के कमरे में आग लग गई । चूंकि नौमी कमरे के बाहर खुले में सो रहा था। जब आग की लपट लगी तो शोर मचाते हुए बच्चों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि टिन शेड के घर में सो रहे घर के 6 सदस्य आग की चपेट में आ गये गये। भीषण आग से नवमी की पत्नी संगीता उम्र 38 वर्ष,अंकित 10वर्ष, लक्ष्मीना उम्र 9 वर्ष, रीता उम्र 3 वर्ष, गीता उम्र 2 वर्ष और बाबू 1 वर्ष की जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई ।

सूचना पर रात में ही डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल कुमार जायसवाल, एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह, एसडीएम कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव, सीओ खड्डा संदीप वर्मा सहित स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह मय फोर्स,अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हृदय  विदारक घटना से पूरे नगर में मातम पसरा हुआ है।मृतका की माँ रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी।

अज्ञात कारणों से लगी आग, पुलिस जांच में जुटी

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किये लेकिन विकराल रूप के चलते आग को बुझाने में लोग असफल रहे ।फिर लोगों ने इसकी सूचना दमकल टीम को ​दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक घर के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घर में किस वजह से आग लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जाँच के उपरांत ही सही तथ्य सामने आयेगा।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking