रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे व रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने शुक्रवार को रामकोला विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत टेकुआटार में 24 लाख की लागत से बने मिनी स्टेडियम का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।सांसद श्री दुबे ने ओपन जिम के शोल्डर स्कैल्प मशीन पर बैठकर फिट रहने का संदेेेश भी दिया। इस मौके पर सांसद व ब्लाक प्रमुख द्वारा परिसर अन्तर्गत पौधारोपण भी किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद श्री दुबे ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि अब शहर और गाँव में कोई फर्क महसूस नही हो रहा है ,अब शहर जैसी सुविधाएं गांवों तक पहुंच रही हैं। इस मिनी स्टेडियम से स्थानीय क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने व ओपन जिम से फिट रहने में मदद मिलेगी। यह खेल मैदान वॉलीबॉल,बैडमिंटन, झूला व कुश्ती आदि प्रतियोगिता से जुड़ी सुविधाओं से लैस है।
रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने कहा कि शासन की ओर से ग्रामीणांचलों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के प्रत्येक विकास खंडों में मिनी स्टेडियम बनाया जा रहा है। ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत टेकुआटार में बना स्टेडियम क्षेत्रीय युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव व संचालन भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया ने किया।
इस दौरान रामकोला बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, एपीओ प्रत्युश शुक्ला, जेई जेपी सिंह, सचिव प्रमोद कुमार,भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, शमशाद सोनू, आशुतोष गोविंद राव गोलू,फूलवदन कुशवाहा, विनोद गुप्ता, छट्ठू उपाध्याय, दिलीप वैश्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…