रामकोला/ कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तथा अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें याद किया गया।
“तुम मुझे खून दो,मै तुम्हें आजादी दूंगा” ! जय हिंद।
इन नारों से देश को नई ऊर्जा देने वाले नेता जी सुभाष चंद्र बोस भारतीयता की पहचान है ।आज भी उनके विचारों से युवा प्रेरणा ग्रहण करते हैं। वह आजादी के ऐसे वीर सैनिक रहे जिनकी गाथा इतिहास सदैव गाता रहेगा।ये उक्त बातें नगर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी हरि राय ने कही।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।इस दौरान प्रेम तिवारी, अमित गोविन्द राव, रामप्रसाद, दिनेश चन्द, विशाल चन्द, मनोज गोविन्द राव, विकास जायसवाल, अमरजीत गोविन्द राव दिनेश गोंड सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामकोला क्षेत्र के शिव दुलारी देवी दल डपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसम्ही में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या मनीषा सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का साहस हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। इस मौके पर प्रवक्ता सुष्मिता राव,रीमा,पंकज प्रताप राव,ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित तमाम छात्राएँ उपस्थित रही।
भाजपा युवा नेता लक्की श्रीवास्तव ने पराक्रम दिवस पर बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।शुभम श्रीवास्तव, बजरंगी शर्मा, रामनरायन अस्थाना, नेशार,डा0बलवंत,प्रभात लाल, डा0 एस0के0 वर्मा, अन्वी,मटरू आदि रहे।
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…