News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: समानुपातिक खेती से ही गन्ने की उपज में बढ़ोत्तरी की जा सकती है-सहायक निदेशक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 3, 2022  |  9:28 PM

540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: समानुपातिक खेती से ही गन्ने की उपज में बढ़ोत्तरी की जा सकती है-सहायक निदेशक

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के सभागार में शुक्रवार को आयोजित गन्ना विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में गन्ना संस्थान व प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि उन्नतशील प्रजाति के बीज, अर्ली व सामान्य प्रजातियों के समानुपातिक खेती से ही गन्ने की उपज में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। प्रशिक्षण में सेवरही के वैज्ञानिक वाईपी भारती ने कहा कि गन्ने का काना रोग लाइलाज बीमारी है।इस बीमारी के रोकथाम के लिए मिट्टी व गन्ना बीज को उपचारित करना जरूरी है। जैविक भवन गोरखपुर के वैज्ञानिक डा0 अवधेश कुमार ने जानकारी दी कि गन्ने में जितना अधिक कीटनाशक का प्रयोग किया जाएगा उतना अधिक प्रदूषण फैलेगा जो मानव जीवन के लिए बेहद घातक है। ट्राइको कार्ड दिखाते हुए उन्होंने कहा कि इसके प्रयोग से इन सभी दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। रामकोला पी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने किसानों से घोषणा पत्र भरने को कहा। चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक डॉ संजय त्रिपाठी ने कहा कि चीनी मिल अनुदानित दर पर दवा दे रही है व छिड़काव भी करवा रही है। किसानों को इसका लाभ लेना चाहिए।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

प्रशिक्षण में केन यूनियन के सचिव अंगद वर्मा, चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय, सेवरही के वैज्ञानिक ओ0पी0 सिंह ने भी अपने विचार रखे और गन्ना विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विधिवत जानकारी दी। इस दौरान पर संजय चौबे, मनोज गोविंद राव, तारकेश्वर गोविन्द राव,सुनील सिंह, यशविंदर सिंह सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking