रामकोला/कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत केन यूनियन के समीप पुल के पास चीनी मिल में गन्ना गिरा कर घर जा रहा टैक्टर ट्राली ने बाइक में ठोकर मार दी। बाइक पर रामकोला थाना क्षेत्र के धुआंटीकर (चित्रगुप्त नगर) निवासी तीन लोग सवार थे। ठोकर लगते ही तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों को सीएचसी रामकोला ले जाया गया। 18 वर्षीय मंतोष कुमार की मृत्यु हो गई तथा मनीष उम्र 19 वर्ष व मनोज उम्र 18 वर्ष जो गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना की सूचना मिलती ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया और मृतक युवक मंतोष कुमार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…